Madhya Pradesh

दमोह: दमोह जिले में 26 इंच से अधिक बारिश

दमोह-दमोह जिले में 26 इंच से अधिक बारिश
दमोह-दमोह जिले में 26 इंच से अधिक बारिश

दमोह, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । बारिश का दौर चल रहा है प्रारंभ धीमी और फिर कुछ दिनों तेज बारिश के बाद अब रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 666.0 मि.मी. अर्थात 26.2 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है। जो अभी तक गत वर्ष से 259.5 मि.मी. अर्थात 10.2 इंच अधिक है। इसी अवधि में गत वर्ष 406.5 मि.मी. अर्थात 16.0 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पथरिया में 771.0 मि.मी. दर्ज की गई है। भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के अनुसार अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 713.0 मि.मी., हटा 653.9 मि.मी., जबेरा में 740.0 मि.मी. पथरिया 771.0 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 583.4 मि.मी, बटियागढ़ 610.0 मि.मी. तथा पटेरा में 591.0 मि.मी., वर्षा दर्ज की गई है।

दैनिक वर्षा के तहत जिले में 28.4 मि.मी. अर्थात 1.1 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र दमोह में 8.0 मि.मी., हटा में 24.2 मि.मी., जबेरा में 29.0 मि.मी., पथरिया 89.0 मि.मी., तेंदूखेड़ा में 35.2 मि.मी., बटियागढ़ में 5.0 मि.मी., पटेरा में 9.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मि.मी. है।

—————

(Udaipur Kiran) / हंसा वैष्णव

Most Popular

To Top