Uttar Pradesh

नगर निगम कक्ष समिति चुनाव में भाजपा के 8 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

महानगर अध्यक्ष
महापौर

–महापौर एवं महानगर अध्यक्ष ने विजयी प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएंप्रयागराज, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । शुक्रवार को प्रयागराज नगर निगम कक्ष समिति चुनाव में नगर निगम के सभी 8 जोन से भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए। महापौर के नेतृत्व में नगर निगम के सभी आठ जोन अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। महापौर गणेश केसरवानी ने जोन अध्यक्षों को उनकी जीत पर बधाई दी। तत्पश्चात् भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।नगर निगम के पीआरओ ने बताया कि, महापौर ने सभी जोन अध्यक्षों को उनकी जीत पर बधाई दी, जो उनके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं। महापौर ने जोन अध्यक्षों को आश्वस्त किया है कि वे उनके साथ मिलकर काम करेंगे और शहर के विकास के लिए आवश्यक समर्थन प्रदान करेंगे। महापौर की इस पहल से जोन अध्यक्षों में उत्साह और प्रेरणा का संचार होगा, जो शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।बधाई देने वालों में राजेश केसरवानी पार्षद मुकेश लारा, कुसुम लता गुप्ता, सुनीता चोपड़ा, किरण जयसवाल, नीरज गुप्ता, सियाराम मौर्य, साहिल अरोरा, शिवनारायण यादव, पवन यादव, दीप चंद्र मुन्ना, बालराज पटेल, दीपक कुशवाहा अनिल कुशवाहा दिग्विजय कुशवाहा, आदि पार्षद गण उपस्थित रहे।प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम कक्ष समिति चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के 8 जोन से 8 पार्षदों श्रीमती रोमा भारतीय, नीरज टंडन, विश्वास रावत, सोनू पाठक, राकेश जायसवाल, शिव भारतीय, सूबेदार भारतीय एवं सुमित निषाद को प्रत्याशी बनाया था जो नगर निगम कक्ष समिति के चुनाव में निर्विरोध विजयी हुए। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशी सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उन्हें माला पहनकर एवं मुंह मीठा कराकर जीत की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी विजयी प्रत्याशियों से उम्मीद है कि वे अपने क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे और जनता की उम्मीदों पर और खरा उतरेंगे। विकास के साथ-साथ भाजपा सरकार व संगठन की नीतियों रीतियों को जोन व वार्ड की जनता तक पहुंचाने का भी काम करेंगे। जिला महामंत्री रमेश पासी, नगर निगम उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी, गुलाब सिंह पटेल, मो.आजम, मो.कसाना, राजू पाठक, विजय श्रीवास्तव, आनंद दुबे, अनुज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, विजय पटेल, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, अंगद पटेल आदि ने शुभकामनाएं दी।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top