Maharashtra

पश्चिमी महाराष्ट्र के विदर्भ, कोंकण और घाट क्षेत्रों में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना

मुंबई, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र उत्पन्न होने अगले दो दिनों तक अर्थात 25-26 जुलाई के बीच विदर्श,कोंकण और घाट क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। विदर्भ से सटे पूर्वी मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि शेष मराठवाड़ा और खानदेश में भी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और उत्तरी विदर्भ में सबसे अधिक वर्षा होने की संभावना है। इसमें भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा, अमरावती और यवतमाल जिले शामिल हैं। साथ ही, कोंकण के सभी जिलों; नासिक, पुणे और सतारा जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विदर्भ के जिलों में भी इस दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वर्तमान पूर्वानुमान के अनुसार, 26 तारीख को सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है। 25-26 जुलाई के बीच पूर्वी विदर्भ में बांधों में जलभराव बढऩे और नदियों-नालों में बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि विदर्भ और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ भूस्खलन और गहरे इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसलिए, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top