RAJASTHAN

निगमों का पार्को को हरा-भरा बनाने पर जोर,1208 पार्को में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे

पाैधाा्

जयपुर, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियालो राजस्थान के तहत जयपुर की शहरी सरकारों द्वारा पार्को को हरा-भरा बनाने को लेकर विशेष फोकस किया जा रहा है। ग्रेटर और हेरिटेज निगम ने अपने अधीन पार्को में करीब एक लाख पौधे लगाने लक्ष्य तय किया है। इस पर काम भी शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेरिटेज और ग्रेटर निगम के अधीन शहर में 1208 पार्क है। हेरिटेज और ग्रेटर निगम की तरफ से 50-50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने सरकारी नर्सरी से पौधों की खरीद शुरू कर दी है। पौधों की उपलब्धता के आधार पर पार्क में पौधे लगाए जा रहे है। हेरिटेज के पास 266 और ग्रेटर के पास 942 पार्क है। पौधारोपण में आमजन की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रह है।

हेरिटेज निगम प्रत्येक पार्क में खाली पड़ी जगह पर 200 पौधे लगाएगा। इसकी जिम्मेदारी उद्यान शाखा के अधिकारियों को दी गई है। पार्को में पौधारोपण के लिए पार्षदों के माध्यम से आमजन की भागीदारी बढाई जाएगी। इस प्रकार हेरिटेज निगम 266 पार्को में 53200 पौधे लगाएगा। हेरिटेज निगम ने शहर में दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ग्रेटर निगम के अधीन जयपुर में 942 पार्क है। इन पार्को में 50 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रत्येक पार्क में निगम 50 से 60 पौधे लगाएगा। इसके लिए निगम ने काम शुरू कर दिया। निगम ने पौधारोपण के लिए टेंडर सहित अन्य प्रक्रियाएं पहले ही पूरी कर ली थी। हालांकि पौधों की खरीद सरकारी नर्सरी से ही की जा रही है।

हेरिटेज निगम पौधारोपण के लिए प्रत्येक पार्षद को 100 पौधे उपलब्ध करवाएगा। पौधों की खरीद पर निगम करीब 20 लाख रुपए खर्च करेगा। निगम की ओर से आमजन को 5 पांच रुपए में पौधा उपलब्ध करवाया जाएगा। पौधा वितरण के लिए सभी जोन कार्यालयों को सेंटर बनाया गया है। वहीं ग्रेटर निगम पौधा वितरण के लिए सवा दो लाख से अधिक पौधे खरीदेगा। प्रत्येक पार्षद को उसके एरिए में लगाने के लिए 500 पौधे उपलब्ध करवाएंगे। इसमें 400 पौधे वन विभाग की नर्सरी से लिए गए पौधे और 100 पौधें प्राइवेट नर्सरी से लिए गए बड़े पौधे पार्षद को उपलब्ध करवाएं जाएंगे। ग्रेटर निगम दो लाख पौधे वन विभाग की नर्सरी से खरीदेगा तो वहीं 37 हजार पौधे प्राइवेट नर्सरी से खरीदेगा। इन पर करीब 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top