Haryana

जींंद : श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें

भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हुए श्रद्धालु।

जींद, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिलेभर में बुधवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। अल सुबह ही शहर के मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए और देखते ही देखते लंबी लाइनें लग गई। श्रद्धालु मंदिर में भोले बाबा के पूरा दिन जयकारे लगाते रहे तो कुछ शिवभक्तों ने गौमुख तथा हरिद्वार से कावड़ लाकर पवित्र गंगा जल से शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर सुखद जीवन की कामना की।

जयंती देवी मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय व महामृत्युंज्य मंत्र के द्वारा पंचामृत, बेलपत्र, आक, धतूरा, फल व मिष्ठान से पूजन किया। इस दिन कि मान्यता यह है कि भगवन शिव सरल उपासना से ही प्रसन्न हो जाते हैं और हर असंभव काम को भी संभव बना देते हैं। इस दिन पूजन करने से हम अपने कष्टों को दूर करके व सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकते हैं।

शिव की कृपा से हमारी सारी समस्याओं का अंत हो जाता है और अलग-अलग सामग्री के द्वारा हमारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी, नवपंचम जैसे कई राजयोगों का निर्माण हुआ है। शिवरात्रि के दिन शिव स्तुति, शिव मंत्र, शिव सहस्रनाम, शिव चालीसा, शिव तांडव, रुद्राष्टक, शिव पुराण और शिव आरती गाना अत्यधिक फलदायी माने जाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top