Chhattisgarh

कोरबा में कांग्रेस का चक्का जाम: भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

नेशनल हाईवे में प्रदर्शन करते कांग्रेसी

कोरबा, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । कोरबा में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम किया। यह प्रदर्शन कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर जेन्जरा बायपास चौक पर किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जाम लगाया और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे लहराए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कटघोरा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर , पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा शामिल थे।

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है और हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश के संसाधनों को अपने चहेतों को दिया है और अब वे विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का उपयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया कि एम्बुलेंस और स्कूल बसों को जाम से छूट दी गई। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें कई अन्य जिलों में भी चक्का जाम और प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीतिक दुर्भावना के खिलाफ लड़ती रहेगी।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top