Uttar Pradesh

सभी केंद्रों के वैज्ञानिक अधिक से अधिक कृषकों को विज्ञान केंद्रों से जोड़ें : डॉ.आनंद सिंह

कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा बैठक करते कुलपति

कानपुर, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । सभी वैज्ञानिक अपने-अपने केंद्रों पर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित प्रजातियों को अवश्य लगाएं। धान की रोपाई एवं खरीफ कार्य योजना पर चर्चा के साथ-साथ मोटे अनाज की खेती पर विशेष जोर दे। सभी केंद्र जरूरी सूचनाओं को समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट करें। यह बातें सोमवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सभागार में समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों की आयोजित समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने कही।

कुलपति डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि किसानों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सभी केंद्रों के वैज्ञानिक अधिक से अधिक किसानों को कृषि विज्ञान केंद्रों से जोड़ने पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके। जरूरी सूचनाओं को समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। कृषि विज्ञान केंद्रों से पहुंचे अध्यक्षों ने अपने-अपने केंद्रों की कार्य प्रगति से कुलपति को अवगत कराया।

समीक्षा बैठक कार्यक्रम निदेशक प्रसार डाॅ. आर के यादव के संयोजन में हुआ। इस मौके पर सहनिदेशक प्रसार डाॅ. पी के राठी सहित समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top