Jharkhand

क्षेत्रीय अधिवेशन के लिये चेंबर का प्रतिनिधिमंडल साहेबगंज रवाना

साहेबगंज के लिए रवाना होते चेंबर के सदस्‍य

रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । संथाल परगना प्रमंडल में आयोजित क्षेत्रीय अधिवेशन और कार्यकारिणी समिति की आहूत बैठक में शामिल होने के लिए अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में शनिवार को झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना हुआ।

उल्लेखनीय है कि साहेबगंज में रविवार को झारखंड चेंबर के कार्यकारिणी समिति की बैठक है। ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के आतिथ्य में इस बैठक का आयोजन किया गया है। कार्यकारिणी बैठक से पूर्व संथाल परगना प्रमंडल के व्यापारियों-उद्यमियों का क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन भी किया गया है।

इन जिलों के व्‍यापारी होंगे शामिल

अधिवेशन में गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, गुमला, पलामू, कोयलांचल प्रमंडल के चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों-व्यापारियों का महाजुटान होगा।

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि संथाल परगना सिर्फ झारखंड का एक प्रमंडल नहीं, बल्कि असीम संभावनाओं का केंद्र भी है। हमारा मानना है कि यदि हमें एक समृद्ध झारखंड चाहिए, तो हमें एक सशक्त संथाल परगना चाहिए।

जानकारी देते हुए चैम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा जिले के व्यापारियों-उद्यमियों की समस्याएं जानने के लिए चेंबर की ओर से जिलों का दौरा सत्र के आरंभ से ही किया जा रहा है। संथाल प्रमंडल के आर्थिक विकास से जुड़े जो भी मुद्दे हमारे संज्ञान में लाये जायेंगे, समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार के उच्चाधिकारीयों से मिलकर समाधान के हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किये जायेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार, उदय शंकर दुबे, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार संजय अखौरी, मुकेश अग्रवाल, उप समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत, तेजविंदर सिंह शामिल हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top