Jharkhand

सावन मिलन समारोह में मीनू बनीं सावन क्वीन

कार्यक्रम में विजेता क्वीन

रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । क्षत्रिय दांगी सांस्कृतिक विकास संघ की महिला समिति की ओर से लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में सावन मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से शनिवार को किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला समिति की अध्यक्ष मीनू प्रसाद दांगी और उपाध्यक्ष नीता दांगी ने दीप प्रज्वलन के साथ की।

समारोह में महिलाओं और बच्चों ने शानदार सोलो और ग्रुप डांस, कपल डांस, रैम्प वॉक और मनोरंजक खेलों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मीनू प्रसाद दांगी को सावन क्वीन के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में करीब 50 लोगों ने भाग लिया।

मौके पर अध्यक्ष मीनू प्रसाद दांगी ने कहा कि सावन मिलन का यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी सौहार्द को सहेजने का एक माध्यम है। महिलाएं जब एक साथ जुड़ती हैं, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संघ आगे भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।

कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू, उपाध्यक्ष नीता दांगी, अनुपमा सिंह, संगीता, राखी, कंचन, आभा सुधांशु, रीना सिंह, अर्चना मीनू, रिचा, प्रियंका, भवानीया, कीर्ति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top