
जयपुर, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर निगम हेरिटेज की स्वास्थ्य शाखा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा ने गुरुवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य शाखा ने 150 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की ओर 52000 का केरिंग चार्ज वसूल किया। इस संबंध में हेरिटेज निगम उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य दस्ता बाजारों में सघन तलाशी अभियान चला रहा है। इस दौरान दस्ते में प्लास्टिक गोदाम पर छापा मारकर 150 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की और 52 हजार रुपये का केरिंग चार्ज भी वसूला। उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। निगम की ओर से बाजारों में इसके उपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ऐसे में इसके बेचने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश
