HEADLINES

जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों की नियुक्ति की

जे पी नड्डा

नई दिल्ली, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों की ड्रॉ के माध्यम से नियुक्ति की। नियुक्ति प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 के अनुसार, ये नियुक्तियां दो वर्षों के लिए की गई हैं। इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव (अतिरिक्त प्रभार) निवेदिता शुक्ला वर्मा, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. विनोद कोतवाल और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित सदस्यों में गुजरात से डॉ. निरजा अरुण गुप्ता,

राजस्थान से डॉ. एम के आसेरी,

हिमाचल प्रदेश से डॉ. सुरेंद्र कश्यप,

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से डॉ. मुकेश त्रिपाठी,

आंध्र प्रदेश से डॉ. चंद्र शेखर पुलाला,

मिजोरम से डॉ. दिबाकर चंद्र डेका,

मेघालय से प्रो. पी.एस.शुक्ला,

झारखंड से प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह,

चंडीगढ़ से डॉ. सुमन,

मध्य प्रदेश से डॉ. अशोक खंडेलवाल शामिल हैं।

इसके साथ विभिन्न राज्य चिकित्सा परिषदों से चयनित सदस्यों में पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल से डॉ. सुदीप्त कुमार रॉय,

कर्नाटक मेडिकल काउंसिल से डॉ. शरणबसप्पा एस. करभारी,

नागालैंड मेडिकल काउंसिल से डॉ. जॉर्ज थिरा,

छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल से डॉ. महेश कुमार सिन्हा,

त्रिपुरा मेडिकल काउंसिल से डॉ. कनक चौधरी,

जम्मू एवं कश्मीर मेडिकल काउंसिल से डॉ. संदीप डोगरा,

असम मेडिकल काउंसिल से डॉ. अनुप कुमार बर्मन,

मणिपुर मेडिकल काउंसिल से डॉ. सिम्पसन सरेओ,

उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल से डॉ. मनोज कुमार वर्मा शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि एनएमसी के दस अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त) में गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, झारखंड, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के नामित सदस्यों में से किया जाता है।

एनएमसी के नौ अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद ( पहले 2022 में नियुक्त) में पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, नागालैंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, असम, मणिपुर और उत्तराखंड के राज्य चिकित्सा परिषद के नामित सदस्यों में से किया जाता है।

चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त ) में राज्य चिकित्सा परिषद के नामित व्यक्ति से प्रत्येक स्वायत्त बोर्ड के चौथे सदस्य (अंशकालिक सदस्य) का चयन किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top