Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर पलटने के बाद ईको की टक्कर में हुए आठ घायल

पलटे हुए कैंटर में भिडी ईकाे कार

मथुरा, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीतीरात माइलस्टोन 127 के पास आगरा से नोएडा जा रहे मिर्च से भरे आईसर कैंटर का टायर फट गया। कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैंटर में सवार दो लोग घायल हो गए। कैंटर के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इको कार भी कैंटर से टकरा गई। कार में सवार 6 लोग भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस, इलाका पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को खंडोली टोल प्लाजा पर खड़ा किया गया है। यातायात सामान्य कर दिया गया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top