RAJASTHAN

आज मुख्यमंत्री है तो यह वह गुरु का ही आशीर्वाद है:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

आज मुख्यमंत्री है तो यह वह गुरु का ही आशीर्वाद है:मुख्यमंत्री भजनलाल
आज मुख्यमंत्री है तो यह वह गुरु का ही आशीर्वाद है:मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । जयपुर के जेईसीसी परिसर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन में तब्दील हो गया। 20 हज़ार से अधिक श्रद्धालु पूज्य संत कमलेश महाराज के दर्शन को पहुंचे, और ‘गुरु देवो भव:’ की गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं रहा, यह श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का विराट मंच बना। पूज्य कमलेश महाराज ने अपने उद्बोधन में भावुक होते हुए कहा कि यह भक्तों का प्रेम ही मेरी शक्ति है। यही मार्गदर्शन है, यही मेरा संबल है। धर्म और कर्म, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। समाज को जोड़ने के लिए प्रेम और विचारों की सहमति ज़रूरी है। यही संदेश आयोजन की आत्मा बन गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुरु के बिना जीवन में कोई दिशा नहीं होती। मैं आज जो भी हूं, वह मेरे गुरु का ही आशीर्वाद है। मेरी विधानसभा क्षेत्र में महाराज जी का आश्रम होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

महोत्सव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, जिला अध्यक्ष अमित गोयल, नगर निगम ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संतों का वंदन कर समाज को गुरु भक्ति का संदेश दिया।

मदन राठौड़ ने कहा कि गुरु चाहे जीवन का हो या राजनीति का, वह हर दिशा में सफलता का आधार है। पूज्य महाराज जी के दर्शन मेरे लिए सौभाग्य का क्षण हैं। जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि जिस पर रामजी की कृपा हो, उस पर फिर सबकी कृपा होती है। और रामकृपा का सबसे श्रेष्ठ मार्ग है संतों के चरणों में शीश नवाना। यह आयोजन समाज को आध्यात्मिक दिशा देता है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top