Punjab

पंजाब के लुधियाना में गैस सिलेंडर में धमाका, दंपति झुलसा

चंडीगढ़, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । पंजाब के लुधियाना स्थित राजीव कालोनी में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर में धमाका होने से एक दंपति बुरी तरह से झुलस गया। महिला करीब 65 फीसदी झुलस गई है जबकि उसका पति 45 फीसदी झुलसा है। महिला की हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है।

महिला के पति विकास ने कहा कि वह आज सुबह कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी रीता गैस पर बर्तन रखकर सब्जी काट रही थी। तभी अचानक कमरे में आग लग गई। आग लगने के बाद अचानक धमाका हो गया। लोगों ने उसे और रीता को कमरे से बाहर निकाला। रीता और विकास के कमरे का सारा सामान जल गया। घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके रीता को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top