CRIME

झील में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

धुबड़ी (असम), 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । धुबड़ी जिले के असम-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती छोटागुमा इलाके से आज एक महिला का शव झील से बरामद किया गया। आशंका जतायी जा रही है कि, महिला की हत्या की गयी है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को गोलकगंज छोटागुमा गांव की मुन्नी चौधरी की पत्नी सोनमती चौधरी का शव झील से बरामद किया गया। मृतका के गर्दन पर जख्म के गहरे निशान पाए गए हैं। महिला घर पर अकेली रहती थी, उसका पति गुवाहाटी में काम करता है।जबकि, उसका एकमात्र पुत्र पश्चिम बंगाल के कुचबिहार में रहता है।

अकेले रह रही महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए धुबड़ी चिकित्सा महाविद्यालय एंड अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Most Popular

To Top