Haryana

जींद : क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

मृतका गीता का फाइल फोटो।

जींद, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । नरवाना में शुक्रवार को क्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रेन ड्राइवर ऊंची आवाज में गाने बजाते हुए जा रहा था और उसने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इसमें महिला के ऊपर टायर चढ़ गया। इसके बावजूद भी ड्राइवर ने नहीं दिखाए उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया और आगे जाकर क्रेन रोकी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक महिला के शव का नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसान मूल रूप से गांव खरकभूरा और हाल आबाद नरवाना में रहने वाली 47 वर्षीय गीता शुक्रवार को घर से किसी काम के लिए निकली थी। जब वह शनि देव मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से तेज स्पीड में के्रन चलाते हुए ड्राइवर आया। वह ऊंची आवाज में स्पीकर पर गाने बजाए हुए थे। उसने क्रेन को पैदल चल रही गीता के ऊपर चढ़ा दिया। गीता के सिर के ऊपर से टायर गुजर गया।

इसके बावजूद भी क्रेन ड्राइवर ने क्रेन नही रोकी। गीता को कुछ दूर तक घसीटने के बाद के्रन को रोका। सड़क पर गीता के बाल भी बिखरे मिले, जो उसके सिर से उखड़ गए थे। आसपास के लोगों ने ये भी बताया कि क्रेन चालक नशा किए हुए था और उसी की लापरवाही के कारण गीता की जान गई है। हादसे के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नरवाना सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्रेन मौके से फरार हो गए।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top