HEADLINES

स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद में बोले शिवराज सिंह- ‘प्राकृतिक खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा’

आंध्रप्रदेश में दीदियों के साथ संवाद करते हुए शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक खेती में लागत बहुत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत के किसानों को पीछे नहीं रहने देना है। आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का व्यवसाय बनाना है।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से कहा कि आप अबला नहीं, सही अर्थों में सबला हैं। उन्होंने सदस्यों से कहा कि द्वारा निर्मित उत्पाद बहुत अच्छे हैं। उन्होंने दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गरीब नहीं रहना है और ना ही हाथ फैलाना है। सम्मान के साथ अपना जीवन जीना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कुछ महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना जिससे लाखों बहनों को लाभ मिला।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, जिस लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं, अब-तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है, अब कोई बहन ग़रीब नहीं रहेगी। हर एक को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे। उन्हें काम की ट्रेनिंग देंगे, बैंक लिंकेज़ करेंगे, उनके उत्पाद की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करेंगे, उन्हें लखपति दीदी बनाएंगे। अब तो बहनों को लखपति नहीं करोड़पति बनाना है। दीदियां उद्यमी कैसे बने, छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें, इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें यह भी करके दिखाएंगी और छोटे से बड़ा उद्योग भी चलाना शुरू करेंगी। हम देश, आन्ध्र प्रदेश और ज़िले में विकास की नई लकीर खीचेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top