Uttar Pradesh

फंदे से लटका मिला महिला का शव

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

हाथरस, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । हसायन कोतवाली क्षेत्र के लोधीपुर गांव में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे 25 वर्षीय पूनम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पूनम की शादी चार साल पहले विष्णु के साथ हुई थी।

विष्णु गांव में परचून की दुकान चलाता है। पूनम के दो बच्चे हैं। उसका मायका हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कला में है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला का शव फंदे से लटका मिला। पूनम के भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। उसकी बहन का अपने पति से दो दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Most Popular

To Top