Madhya Pradesh

आयुध निर्माणियों में प्रदर्शन के साथ घोषित श्रम संगठनों की देशव्यापी हड़ताल

आयुध निर्माणियों में प्रदर्शन के साथ घोषित श्रम संगठनों की देशव्यापी हड़ताल

जबलपुर, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । बुधवार को केंद्रीय श्रम संगठनों के आव्हान पर हुई हड़ताल का असर दिखाई दिया। इस हड़ताल से सुरक्षा संस्थान,रेलवे,बैंक,डाक आदि की सेवाएं प्रभावित रहीं। हड़ताल के दौरान कहीं रैली कहीं नारेबाजी तो कहीं काम का बहिष्कार करने के साथ प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि श्रम कानूनों में परिवर्तन, नई पेंशन योजना, यूनिफाइड पेंशन योजना,लगातार हो रहे मजदूरों का शोषण बंद हो। इन मांगों के समर्थन में एक दिवसीय आम हड़ताल की घोषणा की गई थी।

हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए आज आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके),वाहन निर्माणी जबलपुर(वीएफजे), आयुध निर्माणी जबलपुर (ओएफजे) एवं गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) में एआई डीईएफ,आईएनटीयूसी एवं आईएनडीडब्ल्यूएफ फेडरेशनों द्वारा सुबह 1 घंटे तक काम का बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जोरदार बारिश हो रही थी, लेकिन यूनियन कार्यकर्ता अपने स्थानों में डटे रहे। हड़ताल के चलते बैंकिंग,डाक सेवाएं प्रभावित रही। आज केंद्रीय और सेक्टोरल ट्रेड यूनियनों से जुड़े 25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल में प्रत्यक्ष या फिर सांकेतिक रूप से शामिल हैं। निर्माणियों के सभी द्वारों पर यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग रखी के श्रम कानूनों में कोई भी परिवर्तन मंजूर नहीं है, पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है अतः पुरानी पेंशन लागू करना होगा। इस आंदोलन में कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top