Haryana

रेवाड़ी जिला की भाजपा कार्यकारिणी घोषित

भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की सूची

रेवाड़ी, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रधान वंदना पोपली द्वारा बुधवार को रेवाड़ी जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष व अन्य प्रमुखों की नियुक्तियां शामिल हैं। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान, जितेंद्र कुमार, धीरज यादव, बलजीत, प्रवीन शर्मा व जितेंद्र कुमार बाल्मिकी को बनाया गया है।

जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल व कुलदीप चौहान को बनाया गया है। जिला मंत्री धर्मेन्द्र, मोसमी रानी, कविता गुप्ता, दिनेश कुमार, बीर सिंह चावड़ी व शारदा देवी को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा को बनाया गया है।

जिला प्रवक्ता सत्यपाल धूपिया, मीडिया प्रमुख नवीन शर्मा, कार्यालय मंत्री सावन सैनी, आईटी प्रमुख जतिन अरनेजा, सोशल मीडिया प्रमुख नितेश अग्रवाल व मन की बात प्रमुख के रूप में प्रदीप बव्वा की नियुक्ति की गई। वंदना पोपली ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक के साथ विचार विमर्श करने के बाद की गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदाधिकारी सभी को साथ लेकर सकारात्मक विचारों के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top