
-झारखंड-हरियाणा का मुकाबला ड्रॉ
रांची, 08 जुलाई (Udaipur Kiran) । 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन मैदान पर रोमांच चरम पर रहा। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, उत्तराखंड ने अपने-अपने मैचों में दमदार जीत दर्ज की, वहीं झारखंड और हरियाणा के बीच मुकाबला रोमांचक ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
डिवीजन ‘ए’ के मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी महाराष्ट्र को 3-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। कप्तान किरो संजना (3′), प्रियंका मिंज (53′) और स्वीटी कुजूर (58′) ने शानदार गोल किए।
उत्तर प्रदेश हॉकी ने कड़े मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश को 3-2 से मात दी। यूपी की ओर से नैना (19′), आकांक्षा मित्रा (40′), और अरिका कुमारी (49′) ने गोल किए, जबकि मप्र के लिए कप्तान तन्वी (39′) और एल्विना बी (50′) ने गोल दागे।
हॉकी झारखंड और हॉकी हरियाणा के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। झारखंड की ओर से गुलजान कुमारी (2′) और हरियाणा की ओर से नैन्सी सरोहा (43′) ने गोल किए।
हॉकी मिजोरम बनाम दिल्ली मैच दिल्ली की अनुपस्थिति के कारण मिजोरम के पक्ष में फॉरफिट कर दिया गया।
डिवीजन ‘बी’ के मुकाबलों में दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी ने हॉकी कर्नाटक को 4-1 से हराया। महक सैनी (24′, 40′) ने दो गोल किए, जबकि मानसी सरोज (12′) और सैफ वानिया (34′) ने भी स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। कर्नाटक के लिए कप्तान ए.जी. पियरलिन पोनम्मा (53′) ने एकमात्र गोल किया।
हॉकी उत्तराखंड ने केरल हॉकी को 6-0 से रौंदा। मीनाक्षी (23′, 35′), मुक्ता (24′, 52′), कृतिका (7′) और आश्मी (19′) ने मिलकर बड़ी जीत दर्ज की।
दिन के अंतिम मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने गुजरात हॉकी को 8-2 से हराकर दमदार प्रदर्शन किया। मनप्रीत कौर (19′, 31′, 44′, 45′) ने चार गोल और प्रज्ञा ट्विंकल (29′, 32′, 44′) ने हैट्रिक लगाई। कप्तान अंजली एक्का (9′) ने भी एक गोल किया। गुजरात के लिए शीतलबेन मैड़ा (27′) और कोमल घाडगे (60′) ने एक-एक गोल किया।
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
