CRIME

सहारनपुर मे ग्यारहवीं के छात्र की गला रेतकर हत्या

मृतक की फाइल फोटो

सहारनपुर, 08 जुलाई (Udaipur Kiran) । नकुड़ थाना क्षेत्र में एक ग्यारहवीं के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह छात्र का शव खेत में पाया गया है, जाे साेमवार की देर शाम से लापता था। पुलिस ने परिजनाें से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव डालेवाला ग्राम निवासी 15 साल का किशोर प्रिंस कश्यप 11वीं का छात्र था। वह अपनी मां कांता और और आठ साल के छोटे भाई कार्तिक के साथ रहता था। दो साल पहले ही उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। प्रिंस पढ़ाई के साथ ही जीवन यापन के लिए मजदूरी करके अपनी मां का सहयोग करता था।

प्रिंस की मां ने बताया कि इसी साल उसने दसवीं की परीक्षा पास की है। सोमवार को पहले दिन वह 11वीं में पढ़ने के लिए स्कूल गया था। स्कूल से आने के बाद शाम छह बजे कुछ किताबें लाने की बात कहकर घर से बजार की ओर निकला था। रात 10 बजे तक जब वाे वापस नहीं पहुंचा तो मां चिंता हुई। उन्हाेंने प्रिंस काे खाेजने के लिए बेटे कार्तिक और देवर धर्मेंद्र काे भेजा।

प्रिंस के चाचा ने बताया कि भतीजे काे उसके दाेस्त, पड़ाेस में रात भर खाेजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। गांव के अन्य लोगों के साथ रात में थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करायी। मंगलवार सुबह हम लोग तड़के ही प्रिंस काे खोजने निकले थे। गांव के लोगों ने खेत पर लापता छात्र का शव पड़ा देखकर जानकारी दी। घरवाले और पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। चाचा ने बताया कि मेरी या मेरे भतीजे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन किसी ने बेरहमी से चाकू से गला रेतकर प्रिंस काे मार डाला हैं। जिंदा न बचे इसलिए उसके पेट में भी चार बार चाकू से हमला किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला धारदार हथियार से रेते जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण सुराग भी जुटाए हैं। हत्यारों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के मामले में पुलिस लव एंगल पर भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि किशोर की हत्या की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किशोर की हत्या किसी अन्य जगहों पर की गई है। उसके बाद बॉडी को लाकर खेत पर डाला गया है। क्राइम सीन के अनुसार, बॉडी पेड़ के नीचे सीधी अवस्था में पड़ी थी। बॉडी से लगभग 200 मीटर दूर साइकिल खड़ी हुई थी। मोबाइल भी 10 फीट दूर पड़ा हुआ था। आसपास किसी भी हाथापाई के निशान दिखाई नहीं दिए। पुलिस कई एंगल पर छानबीन कर रही है।

(Udaipur Kiran) / MOHAN TYAGI

Most Popular

To Top