HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 09 जुलाईः हिन्दी सिनेमा नहीं भूलेगा गुरुदत्त और उनकी फिल्म ‘प्यासा’ और ‘कागज की नाव’ को

वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त। फोटो-फाइल

देश-दुनिया के इतिहास में 09 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का भारतीय सिनेमा से भी अहम रिश्ता है। वो इसलिए कि हिन्दी सिनेमा को शानदार चलचित्र देने वाले वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म 1925 में इसी तारीख को हुआ था। गुरुदत्त ने हिन्दी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। टाइम पत्रिका ने गुरुदत्त की फिल्म प्यासा और कागज के फूल को दुनिया की 100 बेहतरीन फिल्मों में जगह दी थी। चौदहवीं का चांद और साहब बीबी और गुलाम भी उनकी यादगार फिल्में हैं। इसके अलावा अभिनय के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने वाले संजीव कुमार का जन्म भी 1930 में 09 जुलाई को ही हुआ था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1816: अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1875: बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।

1951: भारत में पहली पंचवर्षीय योजना की शुरुआत।

1969: भारतीय वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।

1973ः भारत में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्यास्त।

1982: सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।

1991: दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2000ः फिजी में जार्ज स्पीट और सैन्य नेताओं के मध्य समझौता।

2001ः भारत की पाकिस्तान सीमा पर दो चौकी स्थापित करने की घोषणा।

2002: आर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।

2004: एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने के लिए अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।

2007ः भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य के लिए ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008ः ईरान ने नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।

2011: सूडान जनमत संग्रह के बाद अलग देश बना। 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

जन्म

1819: सिलाई मशीन के आविष्‍कारक इलियास होवे।

1845ः लॉर्ड मिंटो (द्वितीय)। 1905 से 1910 तक भारत का वाइसराय और गवर्नर-जनरल रहा।

1938ः अभिनेता संजीव कुमार।

1962ः शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता सुखबीर सिंह बादल।

निधन

2015ः भारत के प्रख्यात शायर एवं लेखक सरदार अंजुम।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top