WORLD

रूसी परिवहन मंत्री ने पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद की आत्महत्या

मॉस्को, 07 जुलाई (Udaipur Kiran) । देश के परिवहन मंत्री रोमन स्तारवोयत का शव पद से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद मॉस्को के एक उपनगर में मिला है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रोमन स्तारवोयत की बर्खास्तगी ऐसे समय की, जब रूसी हवाई अड्डों पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के चलते यात्राओं में भारी अव्यवस्था फैली हुई है। बीते सप्ताहांत रूस के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर 240 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुईं और करीब 160 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टों के अनुसार इन व्यवधानों को लेकर सरकार के भीतर असंतोष था और मंत्री पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया गया था। रोमन स्तारवोयत को हटाने के तुरंत बाद राष्ट्रपति पुतिन ने उनके स्थान पर उप मंत्री और नोवगोरोद क्षेत्र के पूर्व गवर्नर आंद्रेई निकितिन को कार्यवाहक परिवहन मंत्री नियुक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top