Bihar

शान्तिपूर्ण सौहार्द माहौल में मनाया जा रहा मुहर्रम पर्व

मधुबनी, 07 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में सोमवार को शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाई जा रही है।

मुहर्रम पर्व मेें शाान्तिपूर्ण माहौल के लिए रविवार की को देर रात्रि में शहर के चहुंओर फ्लेग मार्च निकाला गया। वरीय अधिकारी सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मुस्तैद रहे । सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा एवं पुलिस उपाधीक्षक रश्मि द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा।

विधिव्यवस्था संधारण को लेकर सम्पूर्ण जिले के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर तेज-तर्रार ऑफिसर तैनात है। जिला के 445 स्थानों पर 890 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर बताया। डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार पल पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

सभी प्रखंडों के वरीय अधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड की विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिला नियंत्रण कक्ष से पल पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 या 9430470760 मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का निर्देश सार्वजनिक किया। डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि शान्तिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व सम्पन्न को जिला प्रशासन की पुख्ता इंतजाम सर्वत्र है।

—————

(Udaipur Kiran) / लम्बोदर झा

Most Popular

To Top