Uttar Pradesh

जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अकीदतमंदों के कंधों पर रखवाया कंबल का ताजिया

मुरादाबाद में दसवीं मुहर्रम के जुलूस में अकीदतमंदों के कंधे पर कम्बल का ताजिया।
मुरादाबाद में दसवीं मुहर्रम के जुलूस में अकीदतमंदों के कंधे पर कम्बल का ताजिया।

– हूरों की सलामी से उठा ताजियों का सरदार, हुसैन के चाहने वालों ने नम आंखों से गमगीन माहौल में ताजियों को किया दफन

मुरादाबाद, 6 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले में रविवार शाम को शहर के ताजियों का सरदार कंबल का ताजिया से दसवीं मुहर्रम के जुलूस का आगाज हुआ। इससे पहले पीरगैब मोहल्ले से निकली हूरों की जोड़ी ने कंबल के ताजिए को सलामी दी। शाम यहां के ताजिए को जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने उठाकर अकीदतमंदों के कंधों पर रखा। इसी के साथ ही शहर में और सभी ताजियों के उठने का सिलसिला शुरू हो गया।

इससे पहले मोहल्ला कंबल का ताजिया में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर व्यक्ति की नजर कंबल के ताजिए को निहार रही थी। लेकिन इंतजार हूरों की जोड़ी का था। ताकि सलामी के साथ ताजियों के सदर कंबल के ताजिए को उठाया जा सके। देर रात बाद में अकीदतमंद कंबल का ताजिया लेकर ईदगाह पहुंचे। वहीं दसवीं मोहर्रम पर मुगलपुरा क्षेत्र के लाकड़ीवालन में शिया आज़ादरों ने मातम किया।

सवीं मुहर्रम को यौमे आशूरा पर इमाम हुसैन के चाहने वाले गम में डूबे रहे। हर ओर जिक्र-ए-शहादत होती रही। शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़क, नेशनल हाईवे, डबल फाटक पुल होते हुए कर्बला तक या हुसैन की सदाएं बुलंद होती रही । इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं और हर चेहरे पर इमाम हुसैन का गम था। इस माहौल में बुधवार को दसवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। ये सिलसिला फज्र के वक्त तक चलता रहा और गमगीन माहौल में ताजियों को कर्बला में दफन किया गया। महानगर के गली मोहल्लों से निकले जुलूस में छोटे-बड़े तकरीबन 200 से अधिक ताजिए शामिल हुए। इसमें कंबल का ताजिया, पंखे का ताजिया, सरसों का ताजिया अहम रहे। जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ कर्बला दससराय चौकी पहुंचा। जहां हुसैन के चाहने वालों ने नम आंखों से गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया। इस दौरान शहादतनामे और मर्सिए के दौर चलते रहे। जहां गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया। आखिर में शहर के ताजियों का सदर कंबल के ताजिए को दफन किया गया।

इस दौरान शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद, नयाब इमाम सैयद फहद अली, जिलाधिकारी अनुज सिंह सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सपा सांसद रुचि वीरा, पूर्व सपा सांसद डा. एसटी हसन, मुरादाबाद देहात विधायक नासिर कुरैशी,सलीम वारसी, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज चक, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन नजमुल इस्लाम, पोस्ट वार्डेन संजीव खन्ना, निर्यातक तनवीर बारी, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू व अन्य अकीदतमंद उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top