Uttar Pradesh

डॉ मुखर्जी के आदर्श आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुमूल्य : संजय गुप्ता

नमन करते महानगर अध्यक्ष

–15 मंडलों के 1216 बूथों पर मनाई गई डॉ मुखर्जी की जयंती

प्रयागराज, 06 जुलाई (Udaipur Kiran) । डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक कुशल शिक्षाविद्, बैरिस्टर, चिंतक, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता थे। डॉ. मुखर्जी को राष्ट्र के अमर सपूत के रूप में युगों तक याद किया जाएगा। देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके आदर्श और सिद्धांत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुमूल्य हैं।

उक्त विचार भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रविवार को भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर व्यक्त किया। शहर पश्चिमी विधानसभा के सदर यमुना पट्टी मंडल में आयोजित गोष्ठी में शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मां भारती की अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अतुलनीय है। डॉ. मुखर्जी कहा करते थे कि कोई भी राष्ट्र अपनी ऊर्जा से सुरक्षित रह सकता है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी मार्ग पर चलकर भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लक्ष्य पर हैं।

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महानगर महामंत्री वरुण केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, प्रमोद मोदी, मनोज कुमार कुशवाहा आदि महानगर पदाधिकारियों ने विभिन्न मंडलों में डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखे।

यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत सभी बूथों पर डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर जयंती मनाई गई।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top