HimachalPradesh

पांच परिवार भाजपा छाेड कांग्रेस में हुए शामिल

श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 5 परिवारों ने भाजपा छोड़कर थामा कांग्रेस का दामन

नाहन, 06 जुलाई (Udaipur Kiran) । श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गवाही के पांच परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाले इन परिवारों का स्वागत हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने माला पहनाकर किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे भाजपा की कार्यप्रणाली से निराश होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के महासचिव (रेणुका) मित्तर सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्ण सम्मान और उचित स्थान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी जनसेवा और विकास के अपने वादों पर प्रतिबद्ध है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top