Uttrakhand

पूर्व विधायक की पत्नी का देहांत, पुत्री ने दी मुखाग्नि

स्वर्गीय मालती देवी।

नैनीताल, 5 जुलाई (Udaipur Kiran) । गंगोलीहाट के पूर्व विधायक व वर्तमान में हरिराम टम्टा शिल्पकार औद्योगिक संस्था के दायित्वधारी नारायण राम आर्य की धर्मपत्नी मालती देवी का नैनीताल जनपद के कुरिया गांव स्थित आवास पर 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार चित्रशाला घाट रानीबाग में किया गया। उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के संस्कृत विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत उनकी पुत्री डॉ नीता आर्या ने मुखाग्नि दी। उनके भतीजे ने भी अंतिम क्रियाओं में भाग लिया।

अंत्येष्टि में गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व प्रमुख लाखन सिंह, पूर्व प्रधान जीवन लाल, ठाकुर सिंह डसीला, बिपिन पांडे, उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, मुख्य वन संरक्षक शिवेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता महेश चंद्र, हरीश मेहता, वन संरक्षक दीप चंद्र तथा पप्पू प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top