
सिलीगुड़ी, 04 जुलाई (Udaipur Kiran) । तृणमूल संचालित सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड पर नागरिक सेवाओं में विफलता का आरोप लगाते माकपा ने जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में दिग्गज वाम नेता अशोक भट्टाचार्य, जीवेश सरकार और अन्य वामपंथी नेता मौजूद थे। शुक्रवार को हिलकार्ट रोड स्थित माकपा कार्यालय अनिल विश्वास भवन से माकपा कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली जो वीनस मोड़, कोर्ट मोड़ होते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने पहुंची। जहां माकपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
इस संबंध में अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल संचालित नगर निगम बोर्ड विकास के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर की कानून-व्यवस्था भी चरमरा गई है। नागरिक परिसेवा और शहर की सुरक्षा दुरुस्त करने की मांग में प्रदर्शन किया गया है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
