Bihar

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्रशासन ने मतदाताओं को बांटे गणना प्रपत्र

जानकारी देते अधिकारी
तस्वीर नंबर दो

पूर्णिया, 04 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत कोई योग्य मतदाता छूटे न के संकल्प को लेकर पूर्णिया जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए। साथ ही उन्हें आवश्यक जानकारी भी दी गई।

बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनमनखी द्वारा बूथ स्तरीय अधिकारियों के सहयोग से मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए और उनसे प्राप्त प्रपत्रों को मोबाइल ऐप पर अपलोड भी करवाया गया।

वहीं, पूर्णिया पूर्व के अंचल अधिकारी द्वारा पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 171 एवं 172 के मतदाताओं के घर जाकर गणना प्रपत्र दिए गए और पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई।

बायसी विधानसभा क्षेत्र में अंचल अधिकारी बायसी ने भी मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें फॉर्म सौंपे और अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।

अमौर विधानसभा क्षेत्र में अंचल अधिकारी अमौर द्वारा भी बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर मतदाताओं को प्रपत्र वितरित किए गए और भरे गए फॉर्म को एप पर अपलोड कराया गया।

चुनाव आयोग का यह अभियान यह सुनिश्चित करने की दिशा में है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। जनता की सहभागिता और प्रशासन की तत्परता से यह अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / नंदकिशोर सिंह

Most Popular

To Top