
नई दिल्ली, 4 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और सांसदों ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन के शुभारंभ की सराहनी की है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के द्वारा जनसेवा सदन का निर्माण जनता के लिए एक अनोखी पहल है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्याल विनय कुमार सक्सेना, महापौर राजा इकबाल सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मौजूद रहे।
इस दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जनसेवा सदन की सराहना करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने प्रदेश की जनता के जनकल्याण के लिए एक नई पहल की शुरूआत किया।
सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की तरह शीशमहल नही बना के जनसंवाद के लिए कार्य किया।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन के उद्घाटन पर कहा कि मुख्यमंत्री आवास अब जनसेवा सदन के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का आवास जनसेवा का केंद्र ही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को विश्वास है कि अब जो सेवा कार्य चल पड़ा है वह जारी रहेगा।
तिवारी ने कहा कि पिछली सरकार में ‘शीशमहल’ था जहां कोई कैमरा वर्जित था और यह जनसेवा सदन है जो सभी के लिए खुला रहेगा।
सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार बनी है। जनता अपनी समस्याओं को लेकर के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर मिलने जाती थी। आज जनसेवा सदन उसी की एक पहल है। दिल्ली की जनता को अब मुख्यमंत्री से मिलने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री कभी भी इस प्रकार का कार्य नही करते थे। लेकिन रेखा गुप्ता से जनता सीधे संवाद कर सकती है।
सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि यह सदन सिर्फ एक भवन नहीं, जनसेवा के लिए समर्पित एक नया अध्याय है। जहां जनभावनाओं को प्राथमिकता मिलेगी। समस्याओं का समाधान तत्परता से होगा और जनकल्याण ही सर्वोच्च उद्देश्य होगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज को राजनिवास मार्ग, सिविल लाइन्स में आधिकारिक आवास पर ग्रह प्रवेश के साथ जनसेवा सदन का शुभारंभ किया।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
