West Bengal

साइबर ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 04 जुलाई (Udaipur Kiran) । एनजेपी थाने की मदद से कोलकाता के विधाननगर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम नासिर अहमद, रुखसार बीबी और रॉनी राणा है।

विधाननगर पुलिस सूत्रों के अनुसार, 2022 और 2024 में विधाननगर साइबर क्राइम थाने में 12 लाख और चार लाख रुपये की ठगी की शिकायतें दर्ज कराई गई थी। उन शिकायतों के आधार पर कोलकाता की विधाननगर पुलिस ने जांच शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों का सिलीगुड़ी संलग्न फुलबाड़ी-डाबग्राम में रहने का पता चला। जिसके बाद एनजेपी थाने की मदद से कोलकाता के विधाननगर थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर विधाननगर थाने की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता रवाना हुई।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top