Jharkhand

केंद्र सरकार झारखंडवासियों पर टोल टैक्स थोपकर छलावा कर रही है : झामुमो

प्रेसवार्ता में सुप्र‍ियो भट्टाचार्य

रांची, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गढ़वा और रांची में सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में

कहा कि हेमंत सरकार ने कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण सड़कें बनाईं, वह भी बिना किसी टोल के जबकि केंद्र सरकार महंगे ठेके देकर गरीबों से टैक्स वसूलती है।

भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंडवासियों पर टोल टैक्स थोपकर और ज्यादा लागत दिखाकर छलावा कर रही है।

भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सरकार ने कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर सिर्फ 580 करोड़ रुपये में बनवाए, जबकि केंद्र ने सिर्फ रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर ही 558 करोड़ खर्च कर दिए ।

सुप्रियो ने कहा कि गढ़वा बाइपास का उद्घाटन नहीं हुआ, क्योंकि वहां पहले से ही टोल वसूला जा रहा था। उन्होंने रातू रोड प्रोजेक्ट की लागत में 158 करोड़ की वृद्धि पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घोटाले की तरह है। उन्होंने बताया कि सिरमटोली फ्लाईओवर हाईटेक केबल ब्रिज तकनीक से बना है, फिर भी उसकी लागत सिर्फ 355 करोड़ रही। यह झारखंड सरकार की उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि ना सिर्फ रातू रोड बल्कि झारखंड के कई हिस्सों में टोल टैक्स का वसूली जारी है। जो झारखंडवासियों के साथ केंद्र का सौतेला ब्यवहार को दर्शता है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top