Madhya Pradesh

गुना : खंडेलवाल के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाया जश्न

खंडेलवाल के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाया जश्न

गुना, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर गुरुवार को भाजपा ने जमकर जश्न मनाया। भाजपाजन शहर के हाट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रुप में वह भाजपा ध्वज लहराते हुए हनुमान चौराहे पहुँचे। । जहां जोरदार नारेबाजी की गई तो आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान भाजपाजन जमकर नाचे और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर हेमंत खंडेलवाल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है या संगटन सर्वोपरी होता है। भाजपा में कोई भी निर्णय आपसी सहमति से ही होता है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री गोपीलाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह यादव, राधेश्याम पारीक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद राठी, नीरज निगम, कॉफ़ी बोर्ड सदस्य मनोज दुबेे एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीरज निगम आदि ने भी संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिस तरह से संगठन के कार्य को गति दी है। उसे हेमंत खंडेलवाल और आगे ले जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाजन मौजूद रहे।

हमारा सौभाग्य हम भाजपा के कार्यकर्ता : सिकरवार

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है। जहां मंडल एवं जिला स्तर के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाचन भी आपसी सहमति से हो जाता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस पार्टी के कार्यकर्ता है। संगठन पर्व हमारे लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। यहीं कारण है कि प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन से उत्सव का माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता प्रसन्न है कि उनके बीच का एक व्यक्ति आज प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व तक पहुँचा है। यह बताता है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा आम से आम कार्यकर्ता की भी चिंता की जाती है।

सिकरवार के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद खुद हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया है कि समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिला भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा

Most Popular

To Top