Uttar Pradesh

सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार

धरना देते कर्मचारी

बलिया, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । हाल ही में बड़े पैमाने पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) के स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार को मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् से सम्बद्ध कई अन्य संगठनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो व्यापक आन्दोलन किया जायेगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की पूर्व अध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा कि एएनएम के उत्पीड़न का मुंह तोड़ जबाव दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सीएमओ शायद यहां के बागीपन से परिचित नहीं हैं। परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय कहा कि पिछले दो महीने से एएनएम बहनों के उत्पीड़न और बिना किसी आधार के स्थानान्तरण करने के कारण स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के समक्ष विभिन्न परेशानियां उत्पन्न हो गयी हैं। सरकार के स्थानान्तरण नीति के जारी होने के पूर्व ही किया गया स्थानान्तरण निरस्त करने का अनुरोध किए जाने के बावजूद अभी तक स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। यदि सभी 23 स्थानान्तरित महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का सरकार के स्थानान्तरण नीति के जारी होने के पूर्व किया गया स्थानान्तरण निरस्त नहीं किया जाता और ऐच्छिक आधार पर लगभग 15 स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों का स्थानान्तरण निरस्त किया गया तो शेष महिला कार्यकत्रियों का उत्पीड़ित किया जाना न्याय संगत नही है। मांग किया कि प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी मांगों पर गम्भीरता से विचार कर समस्या का समाधान करें। धरना आज दिन भर धरना चला। जिसमें जनपद के विभिन्न पीएचसी और सीएचसी की एएनएम बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अपने आर्थिक मानसिक शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव वर्मन वृक्षारोपण के नाम पर अपने कार्यालय नहीं आए। जिससे एएनएम आक्रोषित दिखीं। निर्णय लिया कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक हम धरनारत रहेंगे। इसमें आगे आने वाले दिनों में यदि टीकाकरण बाधित होता है तो उसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ही दोषी होंगे। क्योंकि हम धरना पर जाने से पहले उनको इस बात को लिखित संज्ञानित कर चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इस व्यवहार पर अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी भारी रोष व्यक्त किया। मांगों को शीघ्र मान लिए जाने की चेतावनी दी। कहा यदि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऐसे ही लापरवाही करते रहेंगे तो आंदोलन की आग पूरे जनपद में फैल जाएगी। मांगें पूरी होने तक धरना अनवरत जारी रहेगा। धरना सभा को सम्बोधित करने वालों में रीता चौधरी, शोभा, अंजू यादव, संतोषी, मंजू सिंह, रीमा सिंह, रिंकू देवी, मानविंसा सिंह, किरन, शान्ति पाण्डेय, गीता, अर्चना राय, अनिता यादव, नीतू वर्मा, मीनू, रिंकू सहित कर्मचारी नेतागण जैसे- सत्या सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश रावत, जनार्दन यादव, विजय वर्मा, आशुतोष सिंह, विनय कुमार पाण्डेय, शैलेष श्रीवास्तव, रेशमा यादव, संजय यादव, मिथिलेश गिरि, संजीव चौबे, अनिल यादव, अजीत वर्मा, सुनीता सिंह, पूनम भारती, पुनीता मिश्रा आदि थीं।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top