Haryana

यमुनानगर: लंबित मांगों को लेकर रिटायर्ड निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन करते निगम रिटायर्ड कर्मी

यमुनानगर, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । दो साल से लंबित पड़ी मांगों को लेकर नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी संघ के कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि सातवें वेतन आयोग द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन अब तक रिवाइज नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी यह लंबित मांग पिछले दो वर्ष से जारी है, जिस पर निगम अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान भी उन्होंने 15 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था, इसके बावजूद भी सरकार ने कोई निर्णय लिया। जबकि सभी विभागों की पेंशन का भुगतान हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऑडिट विभाग के द्वारा यह रोक लगाई हुई है, लेकिन यह सिर्फ रिटायर्ड पेंशन कर्मचारियों पर ही क्यों, बाकी कर्मचारियों पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट आदेश दे रखे हैं, उसके बाद भी रिटायर कर्मचारियों की लिविंग एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी समय पर नहीं दी गई है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top