
आम सभा में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
हिसार, 1 जुलाई (Udaipur Kiran) । मत्स्य मंत्रालयीय कर्मचारी कल्याण समिति की आम सभा
का आयोजन किया गया। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सत्येन्द्र ग्रेवाल को अध्यक्ष, अमित सनसनवाल को उपाध्यक्ष
व दीपक सिंधु को प्रधान नियुक्त किया गया। सभा में रेणुकांत तेवतिया को उपप्रधान, दलबीर
सिंह को महामंत्री, सुनील कुमार को संयुक्त सचिव, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष, लविष
कुमार को उप कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार को सलाहकार, सुभाष चंद को उप सलाहकार, मंजीत देवी
को मीडिया प्रभारी, उर्मिला को उप मीडिया प्रभारी तथा सुमित जांगडा को संगठन सचिव के
पद पर चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येन्द्र ग्रेवाल ने मंगलवार को कहा कि नई कार्यकारिणी
कर्मचारियों के हितों में कार्य करेगी तथा कर्मचारियों को आने वाली मांगों को जल्द
से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेगी। सभा में देवकांत तिवारी की सेवानिवृति पर सेवा
सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष अमित सनसनवाल ने देवकांत तिवारी के कार्यकुशलता,
सेवा भावना एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर
पर समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, उपहार एवं पुष्प मालाएं भेंट कर सम्मानित किया
गया।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
