Jharkhand

गुरुजी के शीघ्र स्वस्‍थ होने के लिए मंच ने किया रूद्राभिषेक

रुद्राभिषेक में मंच के सदस्यगण

रांची, 30 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्‍थापक अध्‍यक्ष शिबू सोरेन के जल्‍द स्वास्‍थ हाेेेने की कामना को लेकर सोमवार को अबुआ अधिकार मंच की ओर से रांची के पहाड़ी बाबा मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

मौके पर अबुआ अधिकार मंच के संयोजक नीरज वर्मा ने कहा कि गुरुजी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। हम सब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। पूरा राज्य उनके जल्द स्वस्थ होकर लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है।

मौके पर श्रद्धालुओं और मंच के सदस्यों ने भोलेनाथ की विशेष पूजा कर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मोके पर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत रूद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुुुुुओं में प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला।

मौके पर अबुआ अधिकार मंच के सदस्य सुनील यादव, विश्वास उरांव, संजय लकड़ा, सुरेंद्र पासवान, गौतम सिंह, नीरज वर्मा, वेदांत और नीतीश सिंह सहित अन्‍य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top