Uttrakhand

पूर्व पालिकाध्यक्ष व अधिवक्ता को अर्पित की श्रद्धांजलि

पौड़ी गढ़वाल, 30 जून (Udaipur Kiran) । पौड़ी गढ़वाल सेवा निवृत्त कर्मचारी समिति ने पूर्व पालिकाध्यक्ष कुंजी बिहारी नेगी, शहर के अधिवक्ता अशोक बिष्ट व स्टांप विक्रेता भगवान सिंह कंडारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है।

समिति ने सोमवार को तीनो व्यक्तियों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐतिहासिक गढ़वाल विश्वविद्यालय आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने वाली ताकतों में कुंजी बिहारी नेगी बेमिसाल शख्सियत थे। गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए नके द्वारा अनेकों बार ऐतिहासिक भूख हड़ताल भी की गई। एक साल से अधिक समय तक जेल में कठोर सजा की यातना भी उन्होंने सही।

कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन, विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक आंदोलन व नगर पालिका पौड़ी के अध्यक्ष पद पर पौड़ी के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा में त्रिलोक सिंह रावत, बिक्रम सिंह राणा, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, जसपाल रावत, रेवती शाह, सोहन सिंह असवाल, पुष्कर सिंह रावत, एसएस पंवार, चण्डीप्रसाद नैथानी, जवाहर सिंह नेगी, दिनेश रावत, बालम सिंह पंवार, सूर्य प्रकाश भट्ट आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top