Jharkhand

झामुमो ने बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों का किया अपमान किया : प्रतुल

प्रतुल शाहदेव की फाइल फोटो

रांची, 29 जून (Udaipur Kiran) । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला करते हुए पार्टी पर भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर, सिद्धो-कान्हू सहित झारखंड के शहीदों और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

प्रतुल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े एक संगठन की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व मंच पर बैठा था और उनके मंच के पास उनके पैरों के नीचे भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगाई गई थी। यह बेहद शर्मसार करने वाला वाकया है और यह झारखंड मुक्ति मोर्चा की शहीदों के प्रति सोच को दिखाता है।

प्रतुल ने कहा भगवान बिरसा मुंडा को पूरा झारखंड भगवान के रूप में मान्यता देता है। बाबा साहेब अंबेडकर संविधान के निर्माता और वंचित समुदाय के मसीहा थे। सिद्धू कान्हू सहित अनेक महापुरुष जो झारखंड में पूजनीय है उनकी तस्वीर को झामुमो के नेताओं ने अपने पैरों के नीचे लगा कर रखा था।

प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैरों के पास बाबा साहब की तस्वीर को रखा गया। लालू प्रसाद ने ऐसा करने से मना भी नहीं किया था। यह इंडी गठबंधन की देश के महापुरुषों के प्रति घटिया सोच को उजागर करता है।

प्रतुल ने कहा कि ये तस्वीर झामुमो की शहीदों के प्रति घटिया सोच वाली मानसिकता को उजागर करता है।

प्रतुल ने कहा कि इस घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी नहीं मांगी है। यानी इन्हें इस कुकृत्य का कोई अफसोस नहीं है। प्रतुल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम महापुरुषों का अपमान झारखंड बिल्कुल नहीं सहेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top