Uttar Pradesh

झगड़ा आगे न बढ़े इसलिए कथावाचकाें काे बुलाकर सम्मानित किया : अखिलेश

पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव (वीडियो से ली गयी फोटो)

लखनऊ, 29 जून (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे पत्रकार वार्ता में कहा कि इटावा की जाे घटना हुई उसमें झगड़ा आगे न बढ़े इसलिए कथावाचकों को मैने बुलाया और उन्हें सम्मानित किया। हम यह नहीं चाहते कि समाज में दूरी हाे। जिन्हें कथा करानी थी, वे लाखों वाले कथावाचक को नहीं बुला सकते थे। ये परिवार सस्ते में कथावाचक खोजे तो यादव मिल गये। यादव लोग कथा कह रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि अहीर रेजीमेंट के बारे में बता दूं, ये सब भाजपा के वोटर हैं। सपा के घाेषणा पत्र में लिखा था कि 2019 में अपनी सरकार बनी तो सेना में अहीर रेजीमेंट बनाएंगे। गुजरात रेजीमेंट बनाने की बात भी कही थी। चुनाव आ रहा है तो ये सबकुछ होता दिख रहा। भाजपा वाले भगवान तक बदल रहे हैं। सत्य का रास्ता ही सनातन है। दूसरे को दुख देने वाला सनातनी नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग माफिया शब्द बोले तो अपने घर काे जरूर देखें। भाजपाई चुनाव हार रहे हैं। माता प्रसाद पाण्डेय के ऊपर अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। हम समाजवादी जातिवादी नहीं हो सकते, हम पीडीए वादी हो गये हैं। पीडीए ने भाजपा काे परेशान किया है तो ये लोग उसके खिलाफ बोल रहे हैं। आज प्रेस में भी पीडीए के लोग हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top