Jharkhand

जगन्नाथपुर मेले में छिटफुट बारिश के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्‍था

रथ मेला की फाइल फोटो

रांची, 28 जून (Udaipur Kiran) । जगन्नाथपुर रथयात्रा के बाद मौसीबाड़ी पहुंचे जगन्नाथ स्वामी अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी मंदिर धुर्वा में विराजमान हैं। जहां शनिवार को वैधानिक रीति-रिवाजों से पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान किया गया। रथ मेले में पहुंचे लोगों का उत्साह देखते बन रहा था।

मुख्य मंदिर के दर्शन के साथ ही श्रद्धालू सुसज्जित मौसीबाड़ी जाकर महाप्रभु जगन्नाथ भगवान, सुभद्रा और बलभद्र की पूजा-अर्चना की। मौके पर भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान जगन्‍नाथ का जयघोष किया।

जगन्‍नाथ मंंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार तीनों श्री विग्रहों की सुबह आरती और मंगलध्वनि के साथ दिन की शुरुआत हुई। पुजारियों ने विधिवत भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। दोपहर में महाभोग अर्पित किया गया। इसमें खिचड़ी, दही, फल और मिठाइयां शामिल थीं। शाम को दीप आरती और झांकी दर्शन का आयोजन हुआ। इसमें सैकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद रात्रि आठ बजे श्यनम की विधि पूरी की गई।

इधर, मौसीबाड़ी परिसर समेत मुख्य मंदिर के आसपास लगे रथ मेला में भारी भीड़ रही। दूर दराज से आए लोगों ने अपने बच्चों के लिए खिलौनों खरीदे और लगे वि‍भिन्‍न स्‍टॉल पर चाट-छोले का आनंद उठाया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने छऊ नृत्य, किर्तन और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने मेला घुमने पहुंचे लाेेगों का मनोरंजन किया।

इस बीच प्रशासन की ओर से जगह जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिला पुलिस बल, स्वास्थ्य शिविर और आपात सहायता केंद्रों में मौजूद सदस्‍य सक्रिय रहे। मौसीबाड़ी में रुकने के बाद भगवान घूरती रथ में फिर से रथ में सवार होकर पुनः मुख्य मंदिर लौटेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top