Madhya Pradesh

अनूपपुर: जयस को पुष्पराजगढ़ में बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव ने 40 साथियों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद

अनूपपुर, 28 जून (Udaipur Kiran) । जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में जयस संगठन को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने खत्म करने का बीडा उठाया हैं। अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में 28 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में जयस संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश सरातठिया 40 साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में जयस संगठन का प्रभाव था जो भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का गृह ग्राम हैं जिसे लेकर जयस के लोगो से हीरा सिंह श्याम लगातार चर्चा करते रहें जिसका असर शनिवार को देखने को मिला जब भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में जयस संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश सरातठिया 40 साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भारी संख्या में जयस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से जयस संगठन को बड़ा झटका लगा है वहीं भारतीय जनता पार्टी को इसका बड़ा लाभ आने वाले समय में मिलने वाला है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जयस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि निश्चित तौर पर आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत स्थिति में पुष्पराजगढ़ विधानसभा में होगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी जयस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया । इस अवसर पर भाजपा के जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी द्वारा दी गई ।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top