Uttar Pradesh

सपा के दो बड़े ब्राह्मण नेताओं के साथ दिखे अखिलेश यादव

दाये छाेर पर माता प्रसाद एवं बांये छाेर पर विनय

लखनऊ, 28 जून (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और गोरखपुर के सपा नेता विनय शंकर तिवारी के साथ नजर आये। ब्राह्मणों की नाराजगी के बीच सपा के दो बड़े ब्राह्मण नेताओं के साथ अखिलेश दिखायी दिए, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में जोरदार चर्चा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यादव कथावाचक वाले मामले के बाद ब्राह्मण समाज से निकटता वाली छवि को बनाये रखने के लिए आज शक्ति प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव गोरखपुर को लेकर टीका टिप्पणी करते हुए भी मिले। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर के लिए मुख्यमंत्री ने झांसी में कहा था, मेट्रो बनवाएंगें। झांसी में भी मेट्रो बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की सरकार को नौ वर्ष होने जा रहे हैं, आज तक न ही झांसी में मेट्रो में बनी, ना ही गोरखपुर में ही दर्शन हुए।

अखिलेश ने आगे कहा कि गोरखपुर वालों ने अपने मुंह खोल दिए तो वहां पर विरासत गलियारा की जगह हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा। गोरखपुर में मकानों का मुआवजा प्रदेश सरकार अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि बाजार की कीमत के हिसाब से दे तो बेहतर होगा। मुआवजा समय पर भी मिल जाना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top