HimachalPradesh

शाहपुर में विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु लगाए 12 नए ट्रांसफार्मर : केवल पठानिया

बैठक के दौरान उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया।

धर्मशाला, 27 जून (Udaipur Kiran) ।

उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने हेतु क्षेत्र में 12 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी प्रकार की और आवश्यकता हो तो उन्हें अवगत करवाया जाए। पठानिया ने यह जानकारी शुक्रवार को लंज एवं चंगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान दी।

उन्होंने इस मौके पर लंज खास, अप्पर लंज, डडोली, मनेई, भरूपलाहड़, परगोड़, ठेहड़, लपियाना और हारचक्किया की पंचायतों की जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। चंगर क्षेत्र की जनता ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि ढाई वर्षों में पहली बार क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हुआ है। साथ ही गांवों को जोड़ने हेतु नई सड़कों का निर्माण कार्य भी आरंभ किया गया है।

वहीं लंज कांग्रेस कमेटी ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि एसबीआई बैंक खोलना लंज क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग थी, जिसे पूरा कर जनता को बड़ी सौगात दी गई है। इसके अलावा सीएचसी लंज भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए भी विधायक का धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सीएचसी लंज भवन का निरीक्षण किया और भवन की प्रस्तावित रूपरेखा का गहन अध्ययन किया।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top