
नई दिल्ली, 27 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शुक्रवार को दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘मॉक पार्लियामेंट’ के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को काला अध्याय बताया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से युवा पीढी को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए कि कैसे कुर्सी और सत्ता के लालच में कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा।
वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए ने कहा कि उस वक्त सिर्फ सत्ता के लालच में किसी का हाथ काट दिया गया था तो किसी को जान से मार दिया गया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को समझना पड़ेगा कि आखिर इमरजेंसी क्या है?
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और आपातकाल जैसे गंभीर विषयों पर पूर्ण जागरूकता के साथ चर्चा करते देखना न केवल प्रेरक था। बल्कि यह भविष्य के भारत के प्रति हमारी आशाओं को और सशक्त करता है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने मॉक पार्लियामेंट में भाग ले रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा मोर्चा आज कल मोबाइल के नशे में डूबा हुआ है लेकिन अगर वही नशा देश के प्रति हो तो यह देश बिल्कुल सुरक्षित हाथों में होगा। इसलिए कोशिश कीजिए कि देश के लिए अपने अंदर राष्ट्रसेवा की भावना लाए।
इस मौके पर मुख्य अतिथी के रूप में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर उपस्थित रहें।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
