Jharkhand

शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली जाएंगे के राजू और कमलेश

कांग्रेस प्रभारी के राजू की फाइल फोटो

रांची, 27 जून (Udaipur Kiran) । दिशोम गुरू पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शनिवार को देवघर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि संथाल परगना क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि संथाल परगना में चल रहे हुल दिवस पदयात्रा कार्यक्रम चलता रहेगा। इसमें पार्टी के अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top