
लखनऊ, 27 जून (Udaipur Kiran) । लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग की कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता और उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट स्वरुप दिया। भेंट करने वाले पदाधिकारियों में आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, दीपक गोयल तथा रमाकान्त उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के जिलों में गो सेवा के कार्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साझा किया गया। गौशालाओं की स्थिति में और भी सुधार के लिए एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने समस्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया है। मार्गदर्शन से गौ सेवा के पदाधिकारियों को आगामी कार्यों को करने के लिए उत्साह मिला है।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
