
मुख्यमंत्री, जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का जताया आभारजिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने दी सभी सदस्यों को बधाई-हिसार, 27 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा को जन परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की सदस्य मनोनीत किया गया है। सरकार की ओर से हाल ही में जारी सूची के अनुसार जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा जन परिवाद समिति के सदस्य बनाए गए हैं।अपनी नियुक्ति पर राजेन्द्र सपड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य वरिष्ठ नेतााओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस उद्देश्य से उन्हें जन परिवाद समिति में सदस्य के तौर पर जिम्मेवारी दी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करते हुए जन समस्याओं के त्वरित एवं सकारात्मक समाधान में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने शुक्रवार काे जन परिवाद समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने आशा जताई कि सभी सदस्य जनता की समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
